सजा लो दोस्तों
अँधियारा घिरा है अगर ,
निकल कर उजियारों में आओ दोस्तों ,
अज्ञानता अगर राहें रोकती हैं ,
मुड़कर ज्ञान पथ पर आओ दोस्तों ,
ये जहां रंगों से इंद्रधनुष सजा लो दोस्तों ||
प्यार से दुनिया सुंदर बनी हुई है ,
आप भी प्यार को अपना लो दोस्तों ,
रिश्तों से जीवन सुंदर लगने लगता है ,
रिश्तों से जीवन सजा लो दोस्तों ,
दोस्ती का दूसरा नाम ही जीवन है ,
इसी जीवन को अपना लो दोस्तों ||
मुस्कान चेहरे पर सबसे सुंदर मेकअप है ,
होठों पर इसे सजा लो दोस्तों ,
मुस्कान बाँटोगे तो बदले में मुस्कान मिलेगी ,
बाँटो इसे खूब दोस्तों ,
सूरज की कुछ रश्मियों को समेट कर ,
आँखों की चमक को बढ़ा लो दोस्तों ||
बीते कल को भूल कर ,
आगे आने वाले कल में कदम रख लो दोस्तों ,
बीत गया सो बीत गया ,
आगे की चिंता भी मत करो दोस्तों ,
भूत ,भविष्य दोनों अपने हाथ में नहीं ,
सिर्फ आज है , उसमें तो मुस्कुरा लो दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment