Tuesday, February 17, 2026

PYAAR KAA SAAGAR ( KSHANIKAA )

 

                          प्यार का सागर 

 

हौसलों को पकड़ कर रखो दोस्तों  ,

यही तो जीवन भर साथ निभाएँगे  ,

भाग्य के सहारे , बैठे ना रहना दोस्तों  , 

तुम हाथ मलते ही रह जाओगे   || 

 

मेहनत ही तुम्हारा हथियार है दोस्तों  ,

उसी को अपनी ताकत बना लो दोस्तों  ,

तभी तुम अपना जीवन संवार  पाओगे   ,

और अपने जीवन में मुस्कानें भर पाओगे    || 

 

मुस्कानें तुम्हारे जीवन में , उजाला कर देंगी  ,

तुम्हारे दिल  की चाहतों  को बढ़ा देंगी  ,

तभी तो तुम प्यार को समझ पाओगे  ,

और प्यार के सागर में डूब जाओगे   || 

 

No comments:

Post a Comment