ताल पर
जीवन की साँसों की डोर को , पकड़ लो ,
दिल की धड़कन की ताल को , बढ़ा लो ,
होठों पर सुंदर सी मुस्कान को , सजा लो ||
जिंदगी के आसमान को इंद्रधनुष से , सजा लो ,
चमन में खिले फूलों की खुश्बु से , महका लो ,
तितलियों से चमन को रंगों से , भर लो ||
होठों पर सुंदर से , मीठे से गीतों को , सजा लो ,
उन गीतों को ,लय की चाशनी में डुबाकर , झनका लो ,
उन्हीं गीतों की ताल पर पैरों को , थिरका लो ||
No comments:
Post a Comment