जीवन अपना है
सारी मुस्कानें बाँट ना देना दोस्तों , कुछ देना अपने दिल को ,
प्यार भी सारा बाँट ना देना दोस्तों , कुछ देना अपने दिल को ,
ये बँटवारा जरूरी है दोस्तों , अपना हिस्सा भी रख लो ,
नहीं तो अपना खजाना , खाली रह जाएगा दोस्तों ||
सब कुछ बाँटोगे तो कोई भी , नहीं आएगा देने ,
नैया जो डूबेगी तुम्हारी , कोई नहीं आएगा खेने ,
कैसे तुम पाओगे अपने , जीवन की मंजिल ??
जीवन अपना सुखी बना लो , प्यार के बोलों से ,
जीवन अपना रंगीन बना लो ,मुस्कानों के फूलों से ,
जीवन का आकाश सजा लो , इंद्रधनुष के रंगों से ,
ये जीवन अपना है दोस्तों , ये जीवन अपना है दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment