Wednesday, February 11, 2026

KIIMAT RISHTON KII ( JIVAN )

 

                            कीमत रिश्तों की 

 

कोई भी रिश्ता तभी सुंदर रहता है  ,

जब दोनों ओर से उसे निभाया जाए  ,

दोस्तों जब  कोई आपसे , रिश्ता ना निभाए  ,

तो तुम भी उसको  , छोड़कर दूर हट जाओ  दोस्तों  ||  

 

कीमत रिश्ते की क्या है  ? 

एक मुस्कान , एक विश्वास  ,

अगर सामने वाला , ये  कीमत ना चुकाए  ,

तो तुम भी उसको  , छोड़कर दूर  जाओ  दोस्तों  || 

 

कोई भी रिश्ता , बन जाता है जल्दी से  ,

मगर वह रिश्ता जीवन  , पाता है धैर्य रखने से  ,

आपस में सहनशीलता हो  , तभी रिश्ता जिएगा  ,

अगर सामने वाले में  , यह गुण नहीं है  ,

तो तुम भी उसको छोड़कर  , दूर चले जाओ  दोस्तों  ||  

No comments:

Post a Comment