मुस्कुराहटें
अपनी मुस्कुराहटों में से , कुछ मुस्कुराहटें ,
दूसरों में बाँट कर , उनकी मुस्कानें सजा दो ,
जग में सभी की मुस्कानें , खिलखिलाएँगी ||
फूल बाँटने वालों के हाथों में ,
फूलों की महक बस जाती है ,
ऐसे ही मुस्कानें बाँटने वालों के ,
चेहरे पर मुस्कानें जगमगाएँगी ||
इस जीवन में आपने , कितनी मुस्कानें बाँटी ?
कान्हा जी सब देख रहे हैं ,
उसी का फल तो कान्हा जी ,
आपको भरपूर देंगे दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment