क्या कहोगे - ?
पाने से कोई घबराता नहीं , सब कुछ ही वो चाहता है ,
देने से सब घबराते हैं , देना वो नहीं चाहता है ,
ऐसे इंसान को आप , क्या कहोगे दोस्तों ??
समेटना जिसकी आदत हो , लेना जिसकी फितरत हो ,
दूसरे के दर्द का जिसे , अहसास तक ना हो ,
ऐसे इंसान को आप , क्या दोगे दोस्तों ??
दिल में जिसके प्यार का , फूल ना खिला हो ,
दिल में जिसके प्यार की , महक ना भरी हो ,
ऐसे इंसान के साथ , क्या आप चलोगे दोस्तों ??
No comments:
Post a Comment