Monday, November 28, 2022

SHABD KAA BHAAV ( JIVAN )

 

           शब्द का भाव 


शब्दों का संसार बड़ा अनोखा ,

पढ़ो जब ,तब लगे वह ,बहुत ही चोखा | 


एक शब्द के अर्थ अनेक ,

मगर सभी लगते हैं एक ,

प्यार शब्द में समा गए हैं ,

प्रेम ,ममत्व ,स्नेह ,अपनत्व सभी ,

मगर अर्थ है इनका एक | 


शब्द रात को ले लो तो ,

रजनी ,निशा ,रात्रि है वो ,

विश्राम का दूसरा नाम है वो ,

नींद में डूबे हुए ,सपनों का संसार है वो | 


शब्द पानी को ले लो तो ,

जल ,नीर ,सलिल ,तोय है सब ,

जीवन देने वाला है वो ,

जीवन रचने वाला है ,

जीवन का आधार है वो | 


मगर शब्द भाव को ले लो तो ,

सभी कुछ छिपा है भाव में ,

अपनों का प्यार ,सारा संसार ,

उसमें तो अपनत्व छिपा है ,

अपनों की परवाह बसी है ,

भाव बड़ा है शब्दों से ,

भाव सुंदर ,बहुत सुंदर है शब्दों से | 



No comments:

Post a Comment