Sunday, March 31, 2024

APRIL FOOL ( GEET )

 

                    ऐप्रिल  फूल 


ऐप्रिल फूल  बनाया ,तो सबको गुस्सा आया ,

मेरा क्या कुसूर ? उसका कुसूर ,जिसने दस्तूर बनाया || 


मजाक सब करते ,  तो हम हँसते रहते ,

हमारे ही मजाक पे ,क्यों सबको गुस्सा आया ?? 


मजाक तो जरूरी है ,दुनिया में दोस्तों ,

मुस्कान और हँसी , तभी आती है दोस्तों ,

तो आज के मजाक पे ही ,क्यों सबको गुस्सा आया ??

CHAAHO TUM ( KSHANIKAA )

 

                             चाहो तुम 


मत चाहो सोना - चाँदी ,मत चाहो हीरा - मोती ,

क्या करोगे ,इन सब को पा के ? 

चाहो तुम प्यार को ,चाहो तुम दोस्ती को ,

जीवन अपना सुखी करोगे ,इन सब को पा के || 


इनसे सुंदर होगा ,पावन जीवन होगा ,

रिश्ता जब दिल से होगा ,प्यार मन से होगा ,

दोस्तों के कहकहे होंगे ,मुस्काया हर मन होगा || 


दूर - पास के अंतर क्या हैं ? जब अंतर में दोस्त बसे हों ,

कहकहों  से अंतर होगा भरपूर ,

और होठों पर मुस्कानें सजी हों ,

ऐसा जीवन चाहो तुम ,ऐसा हर पल चाहो तुम || 


Friday, March 29, 2024

PYAAR AUR TAKRAAR ( JIVAN )

 

                  प्यार और तकरार 


जिंदगी में अनेक रिश्ते ,

कुछ प्यार के ,कुछ तकरार के ,

रिश्ते प्यार के दिल से ,

रिश्ते तकरार के दिमाग से ,

बंधे रहें ,चलते रहें || 


पकड़े रहो ,थामे रहो ,हर रिश्ते को ,

मुस्कानों को बाँटते रहो ,तकरारों को छोड़ते रहो ,

ऐसे ही चलते रहें ,चलते रहें || 


जीवन की नैया को ,खेते रहो ,खेते रहो ,

भवसागर को पार करते रहो ,

छोटी और बड़ी मुस्कानों का ,

उपहार बाँटते रहो ,

और रिश्तों की गाँठ को ,

मजबूती से बाँधते रहो ,मुस्काते रहो || 


Thursday, March 28, 2024

SAMAJH GAE NAA ? ( JIVAN )

 

                                समझ  गए  ना ?


प्यार कियाआपने बहुतों से ,उन्हें आपने है परखा ,

प्यार किया आपने बहुतों ने ,ये आपकी है पहचान ,

समझ गए ना आप दोस्तों || 


आपने इस प्यार को संजोए रखना ,

अपनों को अपने पास रखना ,

ना दूर करना कभी ,किसी अपने को ,

अपनों को अपना बनाए रखना ,

समझ गए ना आप दोस्तों || 


मिल जुल के रहने से प्यार बढ़ता है ,उसे बढ़ाए जाओ ,

तो मिलजुल के रहे जाओ ,और प्यार को बढ़ाए जाओ ,

समझ गए ना आप दोस्तों || 


Tuesday, March 26, 2024

MY FAVOURITE THINGS ( BY ALPANA )

 

              MY   FAVOURITE  THINGS 

This poem  written  by my grand daughter 

ALPANA  ARORA  ( 8 yrs old ).


Butterflies on sun flowers ,

And horses on streets ,

Bright shining pots ,

And warm woolen mittens ,

These are a few of my favourite things .


Mango flavoured cakes with cherries on top ,

Door bells ringing like car horns on roads ,

And horn beeping cars making noise ,

These are a few of my favourite things .


When the bee sting ,

When the cat bites ,

When I'm feeling sad ,

I  simply remember my favourite things .

And then I don't feel so bad .


Saturday, March 23, 2024

KEEMAT UPLABDHI KII ( JIVAN )

 

                               कीमत उपलब्धि की 


उपलब्धि हुई कुछ जो आपको,आलोचना तो होगी ही ,

उपलब्धियाँ अगर बड़ी हैं ,

तो आलोचनाएँ भी बड़ी होंगी ही || 


सब चीजों की कीमतें तो ,चुकानी पड़ती ही हैं ,

तो उपलब्धि की कीमत तो , संघर्ष ही है || 


चुकाओ कीमत हर एक उपलब्धि की ,करो संघर्ष ,

छोटा हो या बड़ा हो संघर्ष ,चुकाना तो है ही || 


फिर भी भरी जाएगी ,झोली आलोचनाओं से ही ,

बड़ी कर लो झोली अपनी ,आलोचनाओं को समेट लो ,

ख़ुशी - ख़ुशी ले लो ढेर ,आलोचनाओं का संघर्षों का || 


Friday, March 22, 2024

SITAARE SANGHARSHON KE ( JIVAN )

 

                          सितारे संघर्षों के 


परेशानियों की चुनरी में ,

संघर्षों के सितारे टाँक दिए तो ,

चुनरी की चमक बढ़ जाएगी || 


उसी चमक की रोशनी में ,

मंजिल करीब आ जाएगी ,

सफलता पाने की उम्मीद बढ़ जाएगी || 


मंजिल पाने का ये रास्ता ,

हाथ से जाने  ना दो दोस्तों ,

चुनरी की चमक और बढ़ जाएगी || 


बिना सफलताओं का शीर्षक लिखे ,

संघर्षों की कहानी ,कोई नहीं पढ़ता दोस्तों ,

तो फिर उचित शीर्षक लिख डालो ,

और कहानी की , पाठक संख्या बढ़ जाएगी || 


Thursday, March 21, 2024

UTTAR AUR PRASHN ( JIVAN )

 

                           उत्तर और प्रश्न 


जीवन के प्रश्नों के उत्तर ,खोज लो दोस्तों ,

मेहनत तो लगेगी ,मगर करना तो तुम्हीं को है || 


प्रश्नों के उत्तर ,खोज लिए जो तुम सब ने ,

तो जिंदगी का रंग ही ,बदल जाएगा दोस्तों || 


जिसके पास सिर्फ उत्तर हैं, उसे खोजने हैं प्रश्न ,

ये काम जरा टेढ़ा है ,मगर जरूरी तो है दोस्तों || 


खोजो , खोजो , जल्दी खोजो ,

प्रश्न और उत्तर सभी , साथ आ गए हैं दोस्तों || 


Wednesday, March 20, 2024

HAAN , JII HAAN ! ( KSHANIKAA )

 

                          हाँ , जी हाँ ! 


यादें कभी मिटती नहीं ,यादें कभी खोती नहीं ,

दिमाग के कम्प्यूटर में ,बसी रहतीं ,सोती रहतीं || 


कभी जब हम खाली होते हैं ,

जाग जाती हैं और याद आती हैं ,

चलचित्र के समान दौड़ने लग जाती हैं ,

मगर यादें कभी खोती नहीं || 


जीवन की हर राह में बनती रहतीं ,

हर अवसर का चित्र बनाती रहतीं ,

उदासी के पल हों या मुस्कानों के ,

सभी का चित्र रंगीन कर लेतीं ,

मगर यादें कभी खोती नहीं || 


हर याद को मुस्कुरा के जियो ,

जब भी याद करो ,होठों  मुस्कान लाओ ,

उन अवसरों की ,अब यादें ही तो बाकि हैं ,

उन अपनों की ,अब यादें ही तो बाकि हैं ,

क्योंकि यादें कभी खोती नहीं ,

हाँ ,जी हाँ ! कभी खोती नहीं || 


SAPANE PYAAR KE ( JIVAN )

 

                   सपने प्यार के 

 

जीवन साथी का हाथ ,हाथों में लिए 

चल पड़े हम ,सपनों की राहों में ,

जो सपने हमने देखे ,वो दिल की ,

गहराइयों में बसे ,प्यार के दीयों को रोशन किए  ||  


सपने जो हमने ,सोते और जागते ,

हर वक्त ही देखे ,

सपने जो हमने ,जीवन की खुशियों में ,

डूब कर ही देखे || 


सूरज की पहली किरण ,सुनहली किरण ,

जब जगमगाई ,आसमान में ,

तो सपनों की राहों से हम ,

आ गए वास्तविकता के माहौल में ,

और प्यार के  सागर में ही डूब गए  || 


Tuesday, March 19, 2024

FARJ JIE JAA ( JIVAN )

 

                               फर्ज  जिए जा 


सम्मान मिले है कुर्सी को ,सम्मान हमेशा पदवी को ,

इंसान तू क्या समझा है ? ये सम्मान मिला है तुझको ? ?


मत कर तू अहसान ,मदद करनी है तो तू कर ,

प्यार का रस्ता कभी ना छोड़ ,रस्ता पार ही करा कर || 


तू नहीं है सबसे ऊँचा ,मत समझ कि ऊँचा हूँ ,

आसमां बहुत ही ऊँचा है ,ईश्वर सबसे ऊँचा है || 


हार - जीत का तू मत सोच ,अच्छे कर्म किए जा ,

ईश्वर तुझको अच्छा फल देगा ,तू अपने फर्ज जिए जा || 


Monday, March 18, 2024

POLL - KHOLL ( JIVAN )

 

                          पोल -खोल 


उलझनों के समय में ,हर कोई सुझाव देता है ,

माँगो ना माँगो ,हर कोई सलाह देता है ,

शब्द एक ही होते हैं सभी के ,

संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं ,

पूछो जरा उनसे ,अगर तुम सब साथ थे ,

तो ये सब उलझनें आईं ही क्यों ? 


अपनापन तुम्हारा ,पहले कहाँ खो गया था ?

अपनापन तुम्हारा ,पहले कहाँ सो गया था ?

क्या इंतजार कर रहे थे ,इन उलझनों के आने की ?

यदि हाँ ,तो क्या, इन उलझनों का कारण तुम हो ?

 

झूठे अपनेपन की ,पोल - खोल जाता है ,

झूठी सहानुभूति की ,पोल - खोल जाता है ,

जीवन की सच्चाइयों से ,अवगत  करा जाता है ,

अवगत करा जाता है || 


Friday, March 15, 2024

MUSKAAN ULJHANON KII ( JIVAN )

 

                          मुस्कान उलझनों की 


किसी का काटे नहीं कटे ,यह वक्त है बंधु ,

किसी के पास नहीं है ,यह वक्त है बंधु ,

कभी भी दिखाई ना दे ,यह वक्त है बंधु ,

मगर दौड़ता जाता है ,यह वक्त है बंधु || 


खुद दिखाई दे या ना दे ,बहुत कुछ दिखा जाता है ,

अपनापन दिखाने वालों की ,असलियत दिखा जाता है ,

दूसरों के खोखले अपनेपन की ,पोल -खोल जाता है || 


वक्त बीत रहा है बंधु ,खुश होकर वक्त बिता लो ,

ये जिंदगी है बंधु ,मुस्कानों में उलझा लो ,

जिंदगी की मुस्कानों की उलझनों को ,

वक्त ही सुलझा जाता है ,वक्त ही सुलझा जाता है || 


Thursday, March 14, 2024

BHAROSAA ( AADHYATMIK )

 

                        भरोसा 


नहीं निर्भर किसी पर हो ,नहीं विश्वास इतना कर ,

जरा सी निर्भरता अच्छी ,जरा सा तू भरोसा कर || 


अगर शक में ही डूबा रहा ,रिश्ता टूट जाएगा ,

इसलिए ही तो बंधु ,जरा सा तू भरोसा कर || 


जग में मुस्कानें बाँटता चल ,चाल को धीमा ही तू रख ,

जब सारा जग मुस्काएगा ,जरा सा तू भरोसा कर || 


बनाया जग को ईश्वर ने ,सजा ले तू इसे भरपूर ,

सजावट को ही देख कर ,ईश्वर करेगा भरोसा तुझ पर || 


सत्कर्मों को करता चल ,बुराई से हो जा दूर ,

तभी ईश्वर मुस्काएगा ,कमा ले उसका भरोसा भरपूर || 


NIBHAE JAA ( JIVAN )

 

                            निभाए  जा 


कदम - कदम बढ़ाए जा ,करम अपने निभाए जा ,

जिंदगी की राह में ,ख़ुशी के गीत गाए जा || 


रात की चाँदनी हो ,या दिन की धूप हो ,

सभी में तू ठंडी ,छाँव को सजाए जा || 


जिंदगी मुस्काएगी तो ,तू भी मुस्काएगा ,

ऐसे ही मुस्कानों में ,तू खिलखिलाए जा || 


साथ दोस्तों का मिले ,खूब ही ठहाके खिलें ,

ऐसे ही ठहाकों में ,दोस्त तू बनाए जा || 


दोस्ती की उम्र भी ,लंबी होगी मेरे दोस्त ,

उसी में ए - दोस्त तू ,दोस्ती निभाए जा || 


Tuesday, March 12, 2024

TASVEER 0R TAKDEER ( JIVAN )

 

                    तस्वीर  और  तकदीर 

 

तस्वीर है हमारी  जिंदगी , तकदीर है हमारी  जिंदगी ,

रंगों का अंतर ,है मगर दोनों में ,

मन चाहे रंग भर दें ,तो बनती तस्वीर है ,

ईश्वर के चाहे रंग  भर जाएँ ,तो बनती तकदीर है || 

 

तस्वीर के रंगों को देखकर ,हम मुस्काते हैं ,

तकदीर के रंगों को देख कर ,ईश्वर मुस्काते हैं ,

ईश हमें वही देते हैं , जो हमारे लिए सुंदर हो || 

 

इसलिए सब कुछ ,छोड़ दो ईश पर ,

ईश मुस्काएँगे ,तो मुस्काएगी हमारी जिंदगी || 

 

Monday, March 11, 2024

KYAA PAYAA ? ( JIVAN )

 

                                    क्या पाया  ?


पढ़ - लिख कर क्या कमाया हमने ?

एक मोटी सी फाईल ,जिसमें बहुत सी डिग्रियाँ थीं ,

क्या एक सच्चा और प्यारा दोस्त पा सके हम ??


जो खड़ा हो हमारे साथ में ,

हमारी जीत में ,और हमारी हार में ,

हमारे साथ ही खुश हो ,और हमारे साथ ही दुःखी || 


क्या एक कृष्ण पा सके हम ? 

जिसके साथ रहने से ही ,हमारी जीत है ,

क्या एक कर्ण पा सके हम ?

जो हमारी हार होते हुए भी ,

हमारे साथ रहे ,हमारे साथ रहे ,

जो हमारी जीत पक्की करे ,और हमारी हार ख़त्म || 


Sunday, March 10, 2024

WAQT ( KSHANIKAA )

 

                             वक्त 


वक्त सदा बहता जाए ,नदिया जैसा ,

वक्त कहाँ रुके रुकाए ? नदिया जैसा ?

वक्त की सदा ,सुन लो पुकार ,

वक्त की सुन लो पुकार ,धड़कन जैसी || 


वक्त कैसा भी  हो ? अच्छा या बुरा ,

बीतता चला जाता है ,अच्छा या बुरा ,

कोशिश ना करो ,वक्त को रोकने की ,

बीतने दो ,चलने दो ,बहने दो ,उड़ने दो || 


क्या कहा आपने ? घड़ी को बंद कर दो ,

इससे वक्त की नाप ,पता नहीं चलेगी ,

पर बंधु वक्त तो ,अपनी चाल से चलेगा ,

रुकेगा नहीं ,रुकेगा नहीं , रुकेगा नहीं || 


वक्त तो तेजी से ,चलता जाता है ,

आज बदल कर ,कल बन जाता है ,

कभी ना सोचो ,वक्त की चाल के बारे में ,

वक्त भी बहते हुए ,अपना हर रंग दिखाएगा || 


Saturday, March 9, 2024

THREE STORIES ( WRITTEN BY ALPANA )

 

 THREE STORIES  BY  ALPANA   ( 8 YRS  OLD )


           1 ) SNAKE  


Snake is a long animal . Snake has no legs .

Snake has a long tongue .Snake makes hsssss.

sound . Snakes are found in different colours .

Snake bites on people . Snakes eat rat . Snakes 

live in jungle .Snakes are poisonus .


    2)        BIRD ON A TREE 


Once there lived a bird on the tree . The tree 

was very happy ,because bird comes on him 

is make a nest and the tree likes it . But one 

day bird said ,'' What a dirty tree ?'' 

The tree was feeling bad ,'' So he said ,'' You

are also dirty .''

Now bird told ,'' You are more dirty than me.''

Then the fight happened . But at last  they 

think and both are became friends again .


         3)   RAINY   SEASON  


Rainy season is about water falling from 

the clouds . If there is no rainy season ,

then we will not get water . In rainy season 

people use raincoat or umbrellas . After the 

rain stops, if the sun comes out ,we can see 

a rainbow in the sky . A rainbow has seven

colours . Which are red ,orange,yellow ,

green ,blue ( light ) , blue ( dark ) and purple . 


In rainy season ,if there is a flood then school

gives us a holiday . If there is a some water

 is filled in any place then children make paper 

boats and put them in the water and they enjoy .


Friday, March 8, 2024

KANGAROO ( BAAL SAHITYA )WRITTEN BY ALPANA

             KANGAROO   


This  story is written  by my 

grand daughter  ALPANA  ( 8 YRS OLD ).


Rashmi was reading her book ,when her 

father walked into her room .'' Looks life 

you are reading up on Australia ,Rashmi ,''

said her . '' Yes, Dad , and their babies are 

called Joeys . There are 5 different species 

of the Kangaroo . I have also read about 

Wallabies . But what is the difference 

between a Kangaroo and a Wallaby ? ''

asked Rashmi .

''Wallabies are really just small Kangaroos

and popular .''

'' Dad ,I have also read that a Kangaroo used 

its tail to keep its balance ,when hopping and 

to support itself standing ,'' added Rashmi .

'' Yes ,and the large Kangaroo can hop fast 

a 64 kilometres per hour for short distances,''

informed her father . '' I would love to visit 

Australia , Dad .''


 



Wednesday, March 6, 2024

TRAFFIC ( BAAL SAHITYA )

 

                         TRAFFIC

 

Maya and her father stepped out of the house 

to take walk one evening . They walked on the 

street ,and then they decided to cross the road .

The road was noisy with the blaring of horns .

         

Maya 's father held her hand and stood .

' Hold my hand ,Maya ,look to your right .

We will cross the road ,only when all traffic 

comes to stop . Now that we have crossed 

the first half . We need to look left before 

proceed ,' said Maya's father . 'Always 

remember to walk on the pavement ,Maya .'

 

Tuesday, March 5, 2024

CHAMKAAR ( JALAD AA )

 

                            चमकार 


बदरा नभ में उड़त हैं ,पवन को संग लिवाय ,

चम -चम चमकत दामिनी ,दोस्ती खूब निभाय || 


बदरा बरखा लाय तो ,रिमझिम जल बरसाय ,

बरखा जब हो बंद तो , इंद्रधनुष छा जाय || 


दामिनी की चमकार ने , बदरा दिये चमकाय ,

उसी दामिनी ने तो ,बदरा खूब गरजाय || 


बदरा की बरखा से , धरा तृप्त हो जाय ,

तभी तो मानव करे प्रार्थना , बदरा को बुलाय || 


Monday, March 4, 2024

UMMEED OR VISHWAS ( JIVAN )

 

                उम्मीद और विश्वास 


उम्मीद और आशा  ,एक ही सिक्के के दो पहलू ,

विश्वास और भरोसा ,एक ही भाव के दो नाम ,

जान लो बंधु ,इन्हीं से जीवन मजबूत होगा ,

इन्हीं भावों से तो ,रिश्ते मजबूत होंगे || 


रेशम की डोर भी ,बहुत मजबूत हो जाती है ,

जब कि रेशम का धागा ,बहुत कमजोर होता है ,

मगर बहुत से धागे मिलकर ,मजबूत डोर बनाते हैं ,

वैसे ही उम्मीद और विश्वास के ,

नाजुक भावों से रिश्ते मजबूत बनते हैं || 


जगा लो बंधु ,अपने इन्हीं भावों को ,

बना लो बंधु ,मजबूत अपने रिश्तों को ,

समेट लो अपनी खुशियों  को ,जाने ना दो ,

दूर अपने ,अपनों को ,तभी तो प्यार ,

शांति  और सुखों को ,अपने जीवन में उतार पाओगे || 


 

Sunday, March 3, 2024

CHAMATKAAR ( CHANDRAMA )

 

                          चमत्कार  


चाँद तू चहुँ ओर घूमे ,चाँदनी के साथ -साथझूमें ,

रात के अँधियारे में ,

तुम दोनों की मुस्कानें ही झूमें || 


धरा पे उजियारा तुम से छाए ,जीवन उसमें ही रंग जाए ,

अंतर्मन भी उसमें गुनगुनाए ,

मानो कोई मीठा संगीत गूँजे || 


रातके अँधियारे में परछाइयाँ ,नहीं मिलती हैं दोस्तों ,

मगर चाँदनी के उजियारे में ,

परछाइयाँ उजागर होती हैं दोस्तों || 


ये सब चाँद और ,चाँदनी का ही ,

चमत्कार है दोस्तों ,चमत्कार है दोस्तों ,

उनका प्यार है दोस्तों || 


Saturday, March 2, 2024

BANDHAAY LEY ( KSHANIKAA )

 

                   बँधाय ले 


रखिए सब को अपना बनाय के ,गीत प्रीत के गाय के ,

मुस्कानों का जहां बसाय के ,तेरा मेरा सभी भुलाय के || 


तेरे पास जो आया है ,उसको गले लगाय ले ,

सत्कर्म से जीवन नैया को ,नदिया पार लगाय ले || 


कल को किसने देखा है ? आज तो तू मुस्काय ले ,

भावी जीवन भूल कर ,आज को तू बिताय ले || 


बीत गया सो बीत गया ,उसको तू भुलाय दे ,

कर्मों  बाड़ी में तू ,अच्छे फूल  खिलाय ले  || 


आया था तू खाली हाथ ,भाग्य अपना लिखाय के ,

जाते समय के लिए तू ,सत्कर्म की गठरी बँधाय ले || 


KHEL LAHARON KE ( RATNAAKAR )

 

                       खेल लहरों के 


चलते -चलते रेत पर ,एक सुरीली सी आवाज आई ,

मुड़ के देखा ," रुको सखि  ,रुक जाओ सखि ,"

कहते - कहते लहरें दौड़ीं आईं ,

प्यार भरी गुहार सुन ,रुक गए कदम मेरे भाई || 


" आओ ,आओ तुम ,खेलो साथ हमारे ,"

" तुम्हारे इंतजार में ,दिल हैं हमारे ,"

लहरों की बात सुन ,खेल शुरु हुआ ,

खेलों में डूबी मैं ,और समय बीतता गया || 


सागर भी चल कर आया ,मुस्काता ,मुस्काता ,

लहरों के खेलों में डूबा ,इठलाता ,इतराता ,

सभी तो उसके खेल देख कर ,

मन में खुश हो जाते ,

लाड़ -प्यार में डूबे -डूबे ,दिल भी खुश हो जाता ||