Saturday, March 23, 2024

KEEMAT UPLABDHI KII ( JIVAN )

 

                               कीमत उपलब्धि की 


उपलब्धि हुई कुछ जो आपको,आलोचना तो होगी ही ,

उपलब्धियाँ अगर बड़ी हैं ,

तो आलोचनाएँ भी बड़ी होंगी ही || 


सब चीजों की कीमतें तो ,चुकानी पड़ती ही हैं ,

तो उपलब्धि की कीमत तो , संघर्ष ही है || 


चुकाओ कीमत हर एक उपलब्धि की ,करो संघर्ष ,

छोटा हो या बड़ा हो संघर्ष ,चुकाना तो है ही || 


फिर भी भरी जाएगी ,झोली आलोचनाओं से ही ,

बड़ी कर लो झोली अपनी ,आलोचनाओं को समेट लो ,

ख़ुशी - ख़ुशी ले लो ढेर ,आलोचनाओं का संघर्षों का || 


No comments:

Post a Comment