Thursday, November 30, 2023

NEEND TALEY SAPAN JHARE ( JIVAN )

 

                  नींद तले सपन झरे 


आई निंदिया नयनों में ,हमको दिया सुलाय ,

धीरे - धीरे उसने हमें ,सपनों में दिया घुमाय  || 


सपनों की दुनिया तो ,बड़ी ही थी अनोखी ,

अनजाने  से शहरों में ,हमको दिया घुमाय  || 


सुंदर सी नगरी कोई ,प्यारी सी नदिया कोई ,

सभी जगहों की उसने तो ,दी हमको सैर कराय  || 


निंदिया और सपनों की दुनिया ,दोनों ही अति सुंदर ,

बिना थकावट ही उन्होंने ,सैर कराई बिना थकाय  || 


नींद तले सपन झरे ,पलकों की गलियों में आय ,

ऐसे ही तो दोस्तों अपना , जीवन बीता जाय  || 


Wednesday, November 29, 2023

MAN KI JEET ( JIVAN )

 

                         मन की जीत 


मन के हारे हार है ,मन के जीते जीत ,

पुरानी कहावत है ,

मगर इसके सुनने और बोलने से ,

हिम्मत बड़ी आवत है || 


जिसने मन को  जीत लिया ,

यानि मन को काबू में कर लिया ,

वह इस जिंदगी में ,सफल हो गया || 


मगर जो मन से हार गया ,

वह सफलता से दूर हो गया ,

मन के अंदर जो विचार हैं ,

उन्हें तो नापना मुश्किल है ,

वह विचारों की दुनिया ,बहुत गहरी है ,

उसी की गहराई को ,किसी ने नहीं नाप लिया || 


Tuesday, November 28, 2023

RAKHO HIMMAT ( JIVAN )

 

                         रखो हिम्मत 


मत समझो खुद को कमजोर ,रखो हिम्मत ,

खड़े रहो अकेले ही डट के , रखो हिम्मत || 


ना ढूँढो साथ किसी दूसरे का ,रखो हिम्मत ,

कोई नहीं आता है साथ देने को ,रखो हिम्मत || 


सभी कुछ अच्छा ही होगा जीवन में ,रखो हिम्मत ,

बनो मजबूत अपने दिल से ,रखो हिम्मत || 


अंत में तुम ही तो जीतोगे ,रखो हिम्मत ,

चलो और जीत को अपना बना लो ,रखो हिम्मत  || 


Monday, November 27, 2023

BHOJAN SHABDON KAA ( KSHANIKA)

 

                           भोजन शब्दों का 


शब्द जो अक्षरों से ,मिल कर बनते हैं ,

अक्षरों का कोई ,अर्थ नहीं होता ,

मगर शब्द अर्थपूर्ण होते हैं || 


कुछ शब्दों का अर्थ ,मीठा होता है ,

कुछ शब्दों का अर्थ ,खट्टा होता है ,

कुछ शब्दों का अर्थ कड़वा होता है || 


मीठे शब्द ,सुनने वालों को ,मुस्कान देते हैं ,

खट्टे शब्द ,गोल - गप्पों के ,पानी का स्वाद देते हैं ,

मगर कड़वे शब्द ,उदासी और क्रोध को ,जन्म देते हैं || 


एक तरह से शब्द ,भोजन होते हैं ,

सभी स्वाद देते हैं ,मगर स्वाद कैसा है ? 

तो पहले शब्दों को स्वयं ,चख कर देखिए ,

यदि स्वयं को पसंद आएँ ,तभी दूसरों को परोसिए ,

अर्थात बोलिए और दूसरों को सुनाइए || 


Sunday, November 26, 2023

FAISALAA ( KSHANIKA )

 

                             फैसला 


शब्द एक है सही ,और दूजा शब्द है गलत ,

क्या सही है ,क्या गलत ? 

क्या है इस का मापदंड ? 

कौन कर पाएगा इस का फैसला ? 


मन जिसे माने सही ,या दिमाग माने सही ,

दोनों के मापदंड हैं अलग ,

दिमाग सोचे लाभ को ,मन डूबा प्यार में ,

दोनों के आधार  अलग  हैं ,

कैसे कर पाएँगे दोनों फैसला ? 


दोनों को ना तोलो ,किसी भी तराजू में ,

किस पलड़े में ,कौन सा वजन रखना है ?

दोनों पलड़ों में अलग सामान है ,

कैसे इस का होगा फैसला ? 


सबसे पहले अपने ही ,मन और मस्तिष्क में ,

चुन लो एक के फैसले को ,

कौन सही है ,कौन है गलत ? 

मुश्किल बड़ी है यह बात ,

मगर लेना तो होगा कोई फैसला ,कोई एक फैसला || 


Saturday, November 25, 2023

JHOOTHAA SAPANAA ( JIVAN )

 

                        झूठा सपना 


किसी से इज्जत ,जो चाहे तू ,

पहले उसको देना सीख ,

दुनिया भर में बिना दिए तो ,

मिलती जो ,उसका नाम है भीख || 


खर्च करो जो तुम अपना ,

तभी तो कुछ तुम पाओगे  ,

नहीं तो बंधु तुम ,खाली हाथों रह जाओगे || 


इज्जत दोगे ,मिलेगी इज्जत ,

बेइज्जत करो किसी को ,

तो तुम क्या इज्जत पाओगे ? 


शब्द जो मीठे तुम बोलोगे ,

तुम भी वैसा पाओगे ,

अपनाया जो तुमने कोई ,तुम भी अपनाए जाओगे || 


मीठे बोल बोलके तुम ,

कर लो दुनिया को अपना ,

नहीं  तो बंधु देखते रहना ,दुनिया में झूठा सपना || 


Thursday, November 23, 2023

KHOYAA SAMAY ( JIVAN )

 

                      खोया समय 


समय जो खो गया है दोस्तों ,

वो समय जो अपने ही पर्दे में ,

छिप गया है दोस्तों,पर्दा हटा कर उसे खोज लो दोस्तों || 


वापिस तो वह समय नहीं आएगा ,

जो हमारे हाथ से फिसल गया है ,

कोई भी समय को ,रोक नहीं सकता है दोस्तों || 


मगर उस समय की यादें ,

चाहे हों खट्टी ,चाहे हों मीठी ,

दिल और दिमाग में बसी हैं दोस्तों || 


जरा दिल और दिमाग में ढूँढो तो ,

वो यादें सभी मिल जाएँगी उनमें ,

वो यादें ही तो ,होठों पर मुस्कानें लाएँगी दोस्तों || 


अब सोचो जरा ,मिल गया ना ?

वो खोया हुआ समय ,

अपने ही दिल और दिमाग में ,

अब तो खुल के मुस्का दो दोस्तों || 


Tuesday, November 21, 2023

MAAKHAN KI CHORI ( GEET )

 

                            माखन की चोरी  


यशोदा तेरे कान्हा ने माखन चुरायो ,

यशोदा तेरे लल्ला ने माखन चुरायो ,

मटकी फोड़ी माखन चुरायो ,मुख पर भी लपटायो || 

 

मैं बालक हूँ छोटो -छोटो ,

छीका किस  विधि  पायो ? 

री मैया मैंने ना माखन चुरायो || 


ये सब तो मुझसे जलती हैं ,

झूठो ही नाम लगायो ,

री मैया मैंने ना माखन चुरायो || 


अपने घर में इतना है माखन ,

मैं क्यों उनका ही माखन खायो ?

ग्वाल -बाल सब ही बैरी हैं ,

बरबस मुख लपटायो ,

री मैया मैंने ना माखन चुरायो || 


Monday, November 20, 2023

JIVAN DHAN ( KSHANIKA )

 

                        जीवन धन 


हवा का झोंका आया रे ,दिया नहीं दिखाई रे ,

पकड़ो ,पकड़ो उसे दोस्तों ,जाने ना दो उसको रे || 


साँस हमें दे कर के ,दूर वह जाता रे ,

जीवन की नैया को ,वह ही पार लगाता रे || 


पकड़ के देखो हाथों से ,क्या वह हाथ में आता रे ? 

नहीं ,नहीं वह तो चंचल ,उड़ - उड़ कर चला जाता रे || 


रंग नहीं उसका कोई ,रूप नहीं उसका कोई ,

मगर सारी सृष्टि को ,जीवन धन दे जाता रे || 


Saturday, November 18, 2023

TUMHAARE LIYE ( JIVAN )

 

                               तुम्हारे लिए 


तरक्की करो ,छू लो ऊँचाइयाँ ,

सीढ़ियाँ चढ़ो ,ना उतरना नीचे 

बढ़ो आगे, आगे  ही आगे ,

ना मुड़ के देखना पीछे  ,

खुला है सारा आसमां ,तुम्हारे लिए  ||

 

मगर ना छोड़ना ,अपनी विनम्रता ,

ना छोड़ना ,अपना नम्र व्यवहार ,

यही तो है ,जीवन का मूल आधार ,

जो है रिश्तों का आधार ,

खुला है हर रिश्ता ,तुम्हारे लिए || 

 

तुम्हारे मीठे बोल ,बाँध देंगे ,

हर रिश्ते की डोर को ,तुम्हारा नम्र व्यवहार ही ,

जोड़ेगा रिश्तों की ,डोर के छोर को ,

बनेगा हर रिश्ता मजबूत ,तुम्हारे लिए || 

 

SAVAAL UNSULJHE ( JIVAN )

 

                      सवाल अनसुलझे  


हमें कुछ - कुछ मिला है , जीवन की इस बगिया में ,

कुछ फूल हैं ,कुछ काँटे हैं ,

जो उस ईश्वर ने सभी को बाँटे हैं ,

सुगंध से भरा हमारा दरीचा है ,

जिसे हमने बड़ी मेहनत से सींचा है ,

जिसमें फूलों से खिला इक गलीचा है || 


कुछ -कुछ सवाल भी हैं ,

कुछ सुलझे और कुछ अनसुलझे सवाल हैं ,

कुछ सवालों ने मुस्कानें हैं जगाईं ,

अनसुलझों  ने मलाल ,

कोई बताए ऐसा तरीका ,जिससे सुलझें सवाल || 


सवालों की गलियों में ,जो फँस गया ,

वही तो गलियों में ,भटकता चला गया ,

सवालों के बीच में ,उग आए हैं अनेक नए सवाल ,

उन सवालों की राह में ,मेरा दिल उलझता चला गया || 


सवालों के उत्तर भी ,खो गए हैं राहों में ,

कौन खोजेगा उन्हें ? दिल -दिमाग की चाहों में ,

रुक जाएगा क्या कारवां ? 

सवालों का किन्हीं राहों में   ?

क्या मिल जाएगा सुकून ? सवालों के जवाबों में || 

 

Wednesday, November 15, 2023

HAMEN SOCHNA HAI ( JIVAN )

 

                             हमें सोचना है 


जिंदगी देती है टेढ़े -मेढ़े रास्ते ,हमें चलना के लिए ,

हमें उन पर कैसे चलना है ?ये हमें सोचना है || 


उन्हीं रास्तों को,एक क्रम में लगाना ,

फिर उन पर चलना ,अपनी सुविधा के अनुसार ,

जिससे जीवन अनुकूल रहे ,ये हमें सोचना है || 


कदम हमारे ,रास्ते हमारे ,हमें किस दिशा में ले जाएँ ?

किस मंजिल तक पहुँचाएँ ? हम कितनी दूर तक जाएँ ?

ये हमें सोचना है || 


दिल में ख़ुशी लिए ,होठों पर मुस्कान लिए 

बिना माथे की शिकन ,या चेहरे पर थकान लिए ,

हम जिस मंजिल पर पहुँचेंगे ,वही हमारी मंजिल होगी ,

ये हमें सोचना है || 


Sunday, November 12, 2023

THE CAT WHO RAN OUT OF THE HOUSE ( STORY BY ALPANA )

 THE  CAT WHO  RAN OUT OF THE  HOUSE 


So  for a few days Kiah didn't go to school . When her leg was 

alright Kiah went to school.Her friends asked why did you not 

came to school? Kiah said that I had got hurt .So her friends 

laughed and said when we had got hurt ,we still came to school 

and you didn't came to school .Kiah was very ,very sad because 

her friends didn't talk  nicely to her . When she came home she 

didn't forget to play with Rosy . Then she put Rosy to sleep then 

she went to sleep .Next day she went to school .In the drawing class 

she got a star because her drawing very nice ,When she was coming 

back from school she saw an old man .The old man had got hurt ,

Kiah helped him go to his house .So then she went home .Rosy 

was sad because Kiah did not play with her .So Kiah said sorry 

to Rosy and sleep .The next day Kiah said bye to Rosy and went 

to school .Now Kiah got very good mark in art class ,then she came 

back home .She did her home work and then played with Rosy and 

then went to sleep .The next day Rosy was not feeling well so Kiah 

went to the Vet .So the vet told Kiah Rosy is okay .The next day 

Kiah went to school.The teacher was angry at one of the child ,

name Abeer . Abeer hit Tina ,she was a girl in Kiah's class .Then 

Kiah came home and she did not find Rosy again . She got scared 

that where did Rosy go ? She looked here and there but she did not

 find her . Then she saw Rosy was at her friend's house . Then they 

went home and Kiah put Rosy to sleep and went to sleep .

                PLEASE  GIVE YOUR COMMENTS THANKS .

                        THE  END 

Wednesday, November 8, 2023

THE CAT WHO RAN OUT OF THE HOUSE ( STORY BY ALPANA )

 THE  CAT  WHO  RAN  OUT   OF  THE   HOUSE  


This  story  is written  by  my grand daughter  ALPANA  ARORA ,

7 yrs old ,give her your likes ,thanks .


Once  upon  a time  ,there lived  a  girl ,her name was  Kiah  and she  

has a cat named  Rosy  . Her cat loved to play  with  Kiah  . Kiah also 

loved to play with Rosy .Once when Kiah came from her friend 's 

house Kiah was very sad . Rosy was thinking about that what had 

happened ? Then Kiah said to herself that my best friend is not my

 friend anymore now,who will be my friend .Because of her friend 

Kiah forgot to play with Rosy . Rosy was very ,very sad ,so the next 

day ,when Kiah went to school ,as Kiah would always forget to close 

the door Rosy always closed it .But this time she ran out of the house 

because Kiah didn't play with her yesterday ,so when Kiah came back 

from school, she didn't see Rosy ,so she got out of the house and 

started looking for her and then she didn't find her . she was going back

to her house because she didn't find her .Rosy went  back  to the house 

when Kiah saw Rosy she was so happy and then she would not forget 

to play with her .The next day Kiah went to school because of the thing 

what happened yesterday she remembered to close the door and when 

she came back from school she was happy .So she remembered to play 

with Rosy . Then they had dinner and then Kiah put Rosy to sleep and 

then Kiah went to sleep in her bed .The next day Kiah went to school 

but she forgot to take her water bottle .So she ran to her house will raining ,

she fell down ,so she got hurt .She got hurt on her leg ,so she walked 

slowly to her house .When she reached Rosy opened the door ,Kiah 

said I have got hurt so she put a band aid  .


to be continued ----   

Monday, November 6, 2023

KHAJAANE ( JIVAN )

                         

                           खजाने 


मैं ढूँढू जग में ,खुशियों के खजाने ,

दोस्तों में ढूँढती ,बहुत सी मुस्कानें ,

जो गलतियाँ हुईं मुझसे ,दूँ उनके सभी हर्जाने ,

मैं ढूँढू जग में ,खुशियों के खजाने || 


दुनिया है सुंदर ,रचेता का सुंदर उपहार ,

रंगों से भरी ,खुशियों से भरी ,

जीवन भी तो ,रंगों भरा है त्योहार ,

उसी त्योहार के लिए ,ढूँढू मैं अलबेले से तराने || 


जीवन का गणित भी ,तो अद्भुत है ,

उसमें छिपा हर बात ,का रहस्य है ,

कहाँ उन रहस्यों का ,हल मैं ढूँढू ? 

मिल जाएँ मुझको दोस्तों ,वो रहस्य भरे आशियाने || 


MERAA CHANDAA ( CHANDRAMA )

 

                       मेरा चंदा  


पूरा गगन है खाली - खाली ,कहाँ गया मेरा चंदा ? 

नहीं चाँदनी फैली है , सारा  जग  सोया - सोया ,

ढूँढो कोई तो मेरा चंदा ,जो छिड़काए  चाँदनी ,

अँधियारे जग में छा जाए ,चाँदी जैसी चाँदनी || 



गोल - गोल जो चंदा आए ,सारे जग को वो चमकाए ,

दूर करे अँधियारी रातें ,चम - चम सा चमका जाए ,

मानव मन भी प्रसन्नता के ,सागर में गोते खाए ,

देख चाँदनी की उज्ज्वलता ,मुस्कानों के फूल खिलाए ,

ढूँढ के लाओ मेरा चंदा , ढूँढ के लाओ मेरा चंदा || 


Thursday, November 2, 2023

GAGANAA RE ( JALAD AA )

 

                               गगना रे 


गगना रे ,गगना रे ,बहुत ही बड़ा तेरा अँगना रे ,

घूँमें तेरे अँगना में ,छोटे - बड़े बदरा रे ,

उनके साथ - साथ खेले ,शीतल सी पवना रे || 


बदरा जब गरजें ,दहलाएँ दिल सबका ,

दामिनी जब चमके ,नयनों में चमक लाए ,

साथ ही सबके नयनों में ,चमक जाए सपना रे || 


रिमझिम - रिमझिम सी ,बरखा जब बरसे ,

मुस्काए बदरा तब ,दामिनी नृत्य दिखाए ,

बदरा तब झूम - झूम डोलें ,तेरे अँगना रे || 


Wednesday, November 1, 2023

SEEMA REKHA ( JIVAN )

 

                           सीमा रेखा  


मन में दर्द दबा के बंधु ,ना कभी रखना ,

बाहर निकाल कर ,फेंक दो दिल से ,

किसी दोस्त को ,बता दो दिल का हाल ,

तभी सुकून पाओगे ,जीवन सुख से बिताओगे || 


दर्द के भी ,कुछ फायदे हैं बंधु ,

दर्द से ही अहसास होता है ,जीवित होने का ,

उससे भी बढ़कर है ,दूसरों के ,

दर्द का अहसास ,जो कहता ,तुम इंसान हो || 


दर्द जब ख़त्म हो जाए तो बंधु ,

जो मिलता है सुख ,

वह तो वर्णन से बाहर है ,

मेरी लेखनी  सीमा रेखा से परे है ||  

 

ये सारे शब्द ,जो मन में दबे पड़े थे ,

वो आज हमने ,निकाल बाहर किए ,

बाद में फिर लिखेंगे ,

आज सीमा रेखा में  ही रहेंगे बंधु ||