Thursday, November 2, 2023

GAGANAA RE ( JALAD AA )

 

                               गगना रे 


गगना रे ,गगना रे ,बहुत ही बड़ा तेरा अँगना रे ,

घूँमें तेरे अँगना में ,छोटे - बड़े बदरा रे ,

उनके साथ - साथ खेले ,शीतल सी पवना रे || 


बदरा जब गरजें ,दहलाएँ दिल सबका ,

दामिनी जब चमके ,नयनों में चमक लाए ,

साथ ही सबके नयनों में ,चमक जाए सपना रे || 


रिमझिम - रिमझिम सी ,बरखा जब बरसे ,

मुस्काए बदरा तब ,दामिनी नृत्य दिखाए ,

बदरा तब झूम - झूम डोलें ,तेरे अँगना रे || 


No comments:

Post a Comment