Monday, November 6, 2023

KHAJAANE ( JIVAN )

                         

                           खजाने 


मैं ढूँढू जग में ,खुशियों के खजाने ,

दोस्तों में ढूँढती ,बहुत सी मुस्कानें ,

जो गलतियाँ हुईं मुझसे ,दूँ उनके सभी हर्जाने ,

मैं ढूँढू जग में ,खुशियों के खजाने || 


दुनिया है सुंदर ,रचेता का सुंदर उपहार ,

रंगों से भरी ,खुशियों से भरी ,

जीवन भी तो ,रंगों भरा है त्योहार ,

उसी त्योहार के लिए ,ढूँढू मैं अलबेले से तराने || 


जीवन का गणित भी ,तो अद्भुत है ,

उसमें छिपा हर बात ,का रहस्य है ,

कहाँ उन रहस्यों का ,हल मैं ढूँढू ? 

मिल जाएँ मुझको दोस्तों ,वो रहस्य भरे आशियाने || 


No comments:

Post a Comment