Tuesday, November 21, 2023

MAAKHAN KI CHORI ( GEET )

 

                            माखन की चोरी  


यशोदा तेरे कान्हा ने माखन चुरायो ,

यशोदा तेरे लल्ला ने माखन चुरायो ,

मटकी फोड़ी माखन चुरायो ,मुख पर भी लपटायो || 

 

मैं बालक हूँ छोटो -छोटो ,

छीका किस  विधि  पायो ? 

री मैया मैंने ना माखन चुरायो || 


ये सब तो मुझसे जलती हैं ,

झूठो ही नाम लगायो ,

री मैया मैंने ना माखन चुरायो || 


अपने घर में इतना है माखन ,

मैं क्यों उनका ही माखन खायो ?

ग्वाल -बाल सब ही बैरी हैं ,

बरबस मुख लपटायो ,

री मैया मैंने ना माखन चुरायो || 


No comments:

Post a Comment