Sunday, March 31, 2024

CHAAHO TUM ( KSHANIKAA )

 

                             चाहो तुम 


मत चाहो सोना - चाँदी ,मत चाहो हीरा - मोती ,

क्या करोगे ,इन सब को पा के ? 

चाहो तुम प्यार को ,चाहो तुम दोस्ती को ,

जीवन अपना सुखी करोगे ,इन सब को पा के || 


इनसे सुंदर होगा ,पावन जीवन होगा ,

रिश्ता जब दिल से होगा ,प्यार मन से होगा ,

दोस्तों के कहकहे होंगे ,मुस्काया हर मन होगा || 


दूर - पास के अंतर क्या हैं ? जब अंतर में दोस्त बसे हों ,

कहकहों  से अंतर होगा भरपूर ,

और होठों पर मुस्कानें सजी हों ,

ऐसा जीवन चाहो तुम ,ऐसा हर पल चाहो तुम || 


No comments:

Post a Comment