Monday, March 11, 2024

KYAA PAYAA ? ( JIVAN )

 

                                    क्या पाया  ?


पढ़ - लिख कर क्या कमाया हमने ?

एक मोटी सी फाईल ,जिसमें बहुत सी डिग्रियाँ थीं ,

क्या एक सच्चा और प्यारा दोस्त पा सके हम ??


जो खड़ा हो हमारे साथ में ,

हमारी जीत में ,और हमारी हार में ,

हमारे साथ ही खुश हो ,और हमारे साथ ही दुःखी || 


क्या एक कृष्ण पा सके हम ? 

जिसके साथ रहने से ही ,हमारी जीत है ,

क्या एक कर्ण पा सके हम ?

जो हमारी हार होते हुए भी ,

हमारे साथ रहे ,हमारे साथ रहे ,

जो हमारी जीत पक्की करे ,और हमारी हार ख़त्म || 


No comments:

Post a Comment