Wednesday, July 6, 2022

PAANI BARASE ( JALAD AA )

 

 

               पानी बरसे 

 

जलद मेरे ,जल्दी से आजा ,

छम - छम - छम ,पानी बरसा जा | 

 

पानी बरसे ,तो मयूरा नाचे ,

सुंदर पंख फैलाए ,

पानी बरसे ,तो मन नाचे ,

नाच हिलोरें खाए | 


पानी बरसे ,तो हरियाली छाए ,

बगिया फूली जाए ,

पानी बरसे ,तो फूल खिलें ,

और खुश्बु महकती जाए | 


पानी बरसे ,तो बच्चे नाचें ,

बरखा का मजा उठाएँ ,

पानी बरसे , बोले पपिहरा ,

पीहू , पीहू का ,गीत सुनाए | 


No comments:

Post a Comment