Sunday, July 31, 2022

VO LAMHE ( GEET )

 

 

                 वो लम्हे 

 

दोस्तों के साथ बिताए गए ,

वो यादगार लम्हे ,

कहकहों और खिलखिलाहटों से भरे ,

वो यादगार लम्हे | 

 

बहती जिंदगी में तैरते हुए ,

वो यादगार लम्हे ,

बचपन की किलकारियों में गूँजते हुए ,

वो यादगार लम्हे | 

 

फूलों से भरे गुलशन में महकते हुए ,

वो यादगार लम्हे ,

तितलियों के पीछे भागते हुए बच्चों के ,

वो यादगार लम्हे | 

 

चिड़ियों की चहचहाहटों से भरे हुए ,

वो यादगार लम्हे ,

मयूर पंखों से भरे रंगीन हुए ,

वो यादगार लम्हे ,

जिंदगी की सबसे खूबसूरत अमानत हुए ,

वो यादगार लम्हे | 

 

No comments:

Post a Comment