Saturday, June 3, 2023

TOOFAAN ( DOHA )

 

                              तूफान 


आए जब तूफान तो ,दुनिया ही हिल जाय ,

अपनों के रिश्तों का ,असली रंग दिखाय || 


तूफानी मौसम में ,कोई ना संग निभाय ,

देखो तो मुँह फेर के ,रस्ता बदल वो जाय || 


पग रखो तुम फूँक के ,कहीं फिसल ना जाय ,

गिरे जो तुम फिसल के ,कोई ना हाथ बढ़ाय || 


ईश्वर एक तूफान है ,पल - पल साथ निभाय ,

हुआ अभी जो ख़त्म तो ,नया जन्म ले आय || 


ईश्वर ही तो जन्म दे ,वो ही रखे ख्याल ,

वो ही तो पग - पग तेरा ,पूरा साथ निभाय || 


No comments:

Post a Comment