Sunday, April 24, 2022

AITIHAASIK PAL ( DESH )

 

             ऐतिहासिक पल 

 

नन्हीं कली तभी खिलती है ,

जब उसे सहलाया जाता है ,

प्यार ,दुलार दिया जाता है ,

मजबूत बनाया जाता है | 


नन्हीं बच्ची भी बनती है शक्तिशाली ,

जब उसे आगे बढ़ना सिखाया जाता है ,

जीवन के बारे में ,उसे समझाया जाता है ,

उस पर भरोसा कर ,

उसका पथ -प्रदर्शन किया जाता है | 


जब वह जीवन पथ पर ,

आगे बढ़ जाती है ,

शक्ति रूप हो जाती है ,

वह पल ही ऐतिहासिक पल हो जाता है | 


उसी पल का इंतज़ार सबको है ,

जब सभी बच्चियाँ शक्तिरूपा हो जाएँगी ,

छुई -मुई सी नहीं रहेंगी ,

अपने कर्तव्य और अधिकार ,

दोनों को पहचानेंगी ,दोनों को पहचानेंगी ,

वही तो होगा ,देश का ऐतिहासिक पल | 


No comments:

Post a Comment