ॐ ही ब्रह्म
ईश्वर का अस्तित्व है क्या ? कोई नहीं जानता ,
देखा है क्या उसे किसी ने ? कोई नहीं जानता ,
अधिक लोग उसके अस्तित्व को मानते ,
कुछ नहीं मानते ,
क्या आप मानते हैं दोस्तों ??
कुछ लोग पूजा - स्थल पर जाते हैं , पूजा करते हैं ,
मगर कुछ कहीं नहीं जाते , पूजा नहीं करते ,
मगर ईश्वर के अस्तित्व को मानते हैं ,
उसे याद करते हैं ,
आप क्या करते हैं दोस्तों ??
हम तो दोस्तों , इस ब्रह्मांड को ,
बनाने वाली और उसे चलाने वाली ,
शक्ति को मानते हैं , और उसे याद करते हैं ,
नमन करते हैं , शीश झुकाते हैं ,
ॐ शब्द का उच्चारण कर ,
ॐ को ही ब्रह्म मानते हैं ,
आप क्या मानते हैं दोस्तों , जवाब दो ??
No comments:
Post a Comment