Sunday, January 11, 2026

RAAH AASAAN BANAA LO ( KSHANIKAA )

 

                         राह आसान बना लो 

 

अपनी जिंदगी के कोरे कागज पर ,

अपने आप अपने कर्मों को लिखो दोस्तों ,

सुकर्म करते जाओ  और उसे , 

कागज पर लिखते जाओ   || 

 

अच्छे कर्म करेंगे , तभी तो ईश्वर भी  ,

हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे  ,

और हमारी आगे की राह को सुगम बनाएँगे  ,

अपना प्यार हम पर बरसाएँगे   || 

 

जिंदगी की राह सुगम होगी ,  चलना आसान होगा ,

हम आराम से चलते जाएँगे ,और उसे पार कर जाएँगे ,

सुकर्मों से अपने जीवन को ,आसान बना लेंगे ,

तो राह आसान बना लो , राह आसान बना लो  || 

 

No comments:

Post a Comment