Wednesday, April 19, 2023

SAMAY ( DOHAA )

 

                                       समय 


समय तो है  एक चलता पहिया ,हर दिन चलता जाय ,

चाहे अच्छा या बुरा समय हो ,समय बदलता जाय | 


चंचल -चंचल समय है बंधु ,कहीं भी रुक ना पाय ,

समय की इस चंचलता से ,जीवन बीता जाय | 


कभी उदासी ,कभी मुस्कान ,होठों पर समय खिलाय ,

कभी -कभी ये समय तो बंधु ,ठहाके खूब उपजाय | 


समय की इस आवाजाही में ,तुम भी खुश हो जाओ ,

करो नमन इस समय को बंधु ,साथ ही शीश झुकाओ | 


No comments:

Post a Comment