Friday, August 18, 2023

SAANSEN KHILKHILAAEN ( JIVAN )

 

                  साँसें खिलखिलाएँ 


एक साँस आए ,एक साँस जाए ,एक -एक साँस से ,

जीवन की डोर लंबी हो जाए ,

साँसों को धीरे से लंबा ही लेना ,

जीवन को अपने स्वस्थ कर लेना | 


साँसें जो हवा को ,अंदर ले जाएँ ,

शरीर की प्रक्रिया को स्वस्थ बनाएँ ,

ऊर्जा की मात्रा को ,शरीर में उगाएँ ,

कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा बढ़ाए | 


शरीर को ऊर्जा से ,शक्ति जब मिल जाए ,

स्वास्थ्य उत्तम रहता ,मस्तिष्क चुस्त रह पाए ,

ऐसे ही तो जीवन की ,गाड़ी खूब चलती जाए ,

साँसें खिलखिलाएँ ,मस्तिष्क खिलखिलाए |

 

No comments:

Post a Comment