Wednesday, August 2, 2023

MAANSOON ( JALAD AA )

 

                             मानसून 


गर्मी बीती आया नया मौसम ,नभ में छाए कारे बदरा ,

रिमझिम - रिमझिम बरखा बरसी ,

ताल - तलैया में तो जल भरा | 


भीगा -भीगा मौसम है ,नाम है इसका मानसून ,

इस मौसम  मत मानो किसी की ,

और ना किसी की बात सुन | 


 इस मौसम में दोस्त ,बरखा में तू झूम ,

ले इस बरखा का आनंद ,

और अपने दिल की सुन | 


बरखा  बरसेगी चहुँ ओर ,बदरा मुस्काएगा नभ में ,

दिल  तेरा डूबेगा आनंद में ,

और दिल में मचेगी धूम  | 


No comments:

Post a Comment