Sunday, September 17, 2023

UTTEERN ( JIVAN )

 

                               उत्तीर्ण 


जीवन की परीक्षा में ,सत्कर्म की स्याही से ,

लिख दो सारे उत्तर ,अच्छे नंबर पाओगे ,

उत्तीर्ण जरूर हो जाओगे | 


हरी स्याही का करके प्रयोग ,हरियाली फैलाओ ,

प्रकृति मुस्कुराएगी ,खुशहाली आएगी ,

उत्तीर्ण जरूर हो जाओगे |


नीली स्याही का करके प्रयोग ,जल को स्वच्छ बनाओ ,

करके बचत जल का ,सदुपयोग कर जाओ ,

उत्तीर्ण जरूर हो जाओगे | 


चमकदार करके ,दिन और रात ,

धरा को तुम प्रदूषण से बचाकर ,

सब ओर प्यार की धारा बहाकर ,

जब मुस्कानें फैलाओगे ,

उत्तीर्ण जरूर हो जाओगे | 


No comments:

Post a Comment