Tuesday, January 2, 2024

INTJAAR ( KSHANIKA )

 

                                  इंतजार  


इंतजार -- एक शब्द है ऐसा ,जो धैर्य की परीक्षा लेता है ,

छोटे समय का इंतजार ,एक ख़ुशी देता है ,मजा देता है ,   

मगर लंबे समय का इंतजार तो ,दिल ,दिमाग दोनों को ,

व्याकुलता ,दुःख और बेचैनी ही देता है || 


दुनिया में हर कोई, किसी ना किसी का इंतजार करता है ,

रात सुबह का ,सुबह भी रात के जाने का ,इंतजार करती है ,

खुश्बुएँ खुद ही फैलती हैं ,मौसम का इंतजार नहीं करतीं ,

खुशियाँ मन में ही बसी हैं ,उनको बाहर निकालो ,

उनके बाहर  से आने का ,इंतजार नहीं करो || 


जिंदगी ,जीवन का नहीं ,मौत का इंतजार करती है ,

जिससे आत्मा ,परमात्मा से मिल सके ,

परमात्मा से एकाकार ही ,उसके इंतजार को पूरा करता है || 


No comments:

Post a Comment