Friday, November 13, 2020

AAJ DIWALI RE ( GEET )

    आज दिवाली रे 


दीप जलाओ ,दीप जलाओ ,आज दिवाली रे ,

दीपों की सुंदर हैं लड़ियाँ ,आज दिवाली रे |


मंदिर में सजती है आरती ,आज दिवाली रे ,

मन मयूर भी नृत्य कर उठा ,आज दिवाली रे |


छुटे पटाखे ,बँटी मिठाई ,आज दिवाली रे ,

पूरे देश में बजी बधाई ,आज दिवाली रे |


पकवानों की खुश्बु उड़ती ,आज दिवाली रे ,

बच्चे उड़ते पंछी जैसे ,आज दिवाली रे |


तुम भी खुश हो हम भी खुश हैं ,आज दिवाली रे ,

मुस्कानों की लड़ियाँ सजतीं ,आज दिवाली रे |



No comments:

Post a Comment