Friday, May 19, 2023

PYAAR KA MAUSAM ( KSHANIKA )

 

                              प्यार का मौसम 


हर मौसम आता - जाता है ,चाहे हो गर्मी या सर्दी ,

बरखा का मौसम भाता है खूब ,

सभी समय में प्यार का मौसम ,मीठा मौसम ,

भाए सबको ,गुदगुदाए सबको | 


प्यार का मौसम सदा चले ,

प्रकृति में बदलते  मौसम हैं ,

प्यार का मौसम ,दिल का मौसम ,

लू के थपेड़ों को भी बदल दे ,ठंडी बयार में ,

कड़कती ,ठिठुरन भरी सर्दी को भी ,

बदल दे गुनगुनाती फुहार में | 


तार साँसों के गुनगुनाने लगेंगे ,

धड़कनें नई ताल पे थिरकने लगेंगी ,

वही तो कहलाता है  प्यार का मौसम ,

वाह ,वाह प्यार का मौसम | 



No comments:

Post a Comment