Monday, June 7, 2021

HUM DONON HI ( GEET )

 

          हम दोनों ही 

 

तुम्हारे मिलने पर साजना ,

    लगा अपना कारवाँ बन गया ,

        सभी अपने थे उस कारवाँ में ,

    चलते हुए कारवाँ मंजिल की ओर बढ़ गया | 


मुस्कानों में डूबे चेहरों से बना कारवाँ ,

    प्यार  ऊँचाइयों पर पहुँच गया ,

        जिंदगी की मौज में बहते -बहते ,

              लहरों में उतराता चला गया | 


हम दोनों एक साथ हैं साजना ,

     प्यार के हम राही हैं साजना ,

        एक दुसरे से दूर तो हम ,

    कभी हो नहीं सकते हैं साजना | 


साथ ही तो रहना है हमको ,

    मुस्कानों के समंदर में डूब के ,

       अभी तो रईस हैं हम साजना ,

गरीब क्यों बनें हम ,अलग रह के साजना | 


गरीब हम हो जाएँगे ,

    अलग -अलग रह के साजना ,

        साथ में रहने पर ,

    हमसे अमीर कोई नहीं साजना | 


कह देते हैं हम दुनिया से ,

    हम से अमीर ,

         यहाँ कोई नहीं रहता ,

मैं और मेरे साजना ,हम दोनों ही साजना | 



No comments:

Post a Comment