Monday, January 4, 2021

DAYARI -- 2 (05 /01 /2021 )

  डायरी --2 ( 05  /01 /2021 )

मैंने एक वर्ष तक उस नर्सरी स्कूल में कार्य 

किया | इसी बीच दिल्ली नगर निगम में 

अध्यापिकाओं के लिए रिक्त स्थानों की 

घोषणा हुई | अध्यापिकाओं की उम्र बढ़ाकर

40  वर्ष कर दी गई थी | मैं प्रसन्न हो गई |

फार्म भर कर लिखित परीक्षा दी पूर्ण तैयारी 

कर के | उसमें चयन के बाद इंटरव्यू दिया |

चयन हुआ और परिवार खुश हो गया | फिर 

घर और स्कूल दोनों संभाले |

मगर सबसे पहले नौकरी की सूचना उन्हीं

दीदी को दी ,जिन्होंने मेरी पहली मदद की थी |

मेरी नौकरी की बात सुनकर ,दीदी की ख़ुशी 

उनके चेहरे पर झलक रही थी | आज भी उनकी 

आँखों की चमक याद आती है |

धन्यवाद दीदी जी |

No comments:

Post a Comment