Friday, January 20, 2023

SHABD JEEBH KE ( DOHA )

                     शब्द जीभ के 


व्यक्तित्व प्रभावशाली हो जिसका ,आँखों से दिख जाय ,

कलम चला ले वो कभी ,तो कभी जीभ से काम चलाय | 


शब्द कलम के तो बंधु ,मिटाने से मिट जायं ,

मगर जीभ के शब्द तो(कटु या मीठे),दिल पर ही छप जायं | 

 

सोच - समझ के बोलिए ,कोई भी हो शब्द ,

अपने पर ही बोल के ,पहले तोलो शब्द | 

 

हर शब्द मुस्कान में ,डुबा लो मेरे बंधु ,

बोलोगे जब ऐसे तभी तो , सबका प्यार पाओगे बंधु | 

 



 

 


  



No comments:

Post a Comment