Tuesday, October 3, 2023

JEE LEN JARAA ( JIVAN )

 

                              जी लें जरा 


आओ दोस्तों ! इस जिंदगी में ,जी लें जरा ,

मुस्कानों के मोती ,अपने होठों में पिरो लें जरा | 


दोस्ती का रिश्ता ,दुनिया में सबसे प्यारा ,

इसी रिश्ते को मजबूत ,धागे में पिरो लें जरा | 


जग की भूल - भुलैयाँ में ,रिश्ते रह गए हैं बिखर के ,

जो रिश्ते सिमट सकें ,उन्हीं को दिल में समों लें जरा | 


प्यार से बंध जाएँगे जो रिश्ते ,ऐसे प्यारे रिश्तों को ,

बाँध कर फिर से ,रिश्तों को मजबूत कर लें जरा | 


जिंदगी रंग बदल देती है ,हर पल में ,

उन्हीं रंगों की सुंदरता से ,जिंदगी को रंग लें जरा | 


No comments:

Post a Comment