Friday, August 28, 2020

SHABD NANHEN SE ( JIVAN )

   शब्द  नन्हें से


नन्हीं गुड़िया ,मेरे अँगना में ,

डगमग - डगमग ,कदम बढ़ाए ,

खिल -खिल हँसती ,ही चली जाए ,

मम -मम बोले ,बा -बा ,बा -बा बोले |


धीरे -धीरे कुछ शब्द ,

आए उसकी जुबां पर ,

चिड़िया को तीं -तीं कहती ,

बिल्ली को माऊं बोले |


कुछ दिन और बीते जब मित्रों ,

दौड़ लगाती जाए ,

नाच -नाच के ,हँस -हँस कर ,

नन्ना -नन्ना कह -कहकर ,

ताली खूब बजाए |


नन्हें से तुतलाते बोल ,

हमको खूब हँसाएँ ,

जीवन खुशियों से भरता है ,

जब वह नाच दिखाए |

 

No comments:

Post a Comment