Saturday, July 24, 2021

CHAMAKA GAI ( GEET )

 

                   चमका गई 

 

आज कोई प्यार से ,दिल की बातें कह गया | 

 

जब चली ठंडी पवन तो ,बदलियाँ भी छा गईं ,

नन्हीं -नन्हीं बूँदों से ,रिमझिम फुहारें आ गईं ,

ऐसे सुहाने मौसम में ,जादू सा जैसे हो गया ,

                          आज कोई प्यार से ----- | 

 

मुस्कुराहट होठों की ,सपनों को महका गई ,

चमक उनकी आँखों की ,नयना मेरे चमका गई ,

उस चमक से चाँदनी का भी ,रंग फीका हो गया ,

                         आज कोई प्यार से ----- | 

 

No comments:

Post a Comment