Monday, July 12, 2021

TUJHKO - MUJHKO ( PREM GEET )

 

            तुझको - मुझको 

 

मुबारक हो मेरे जीवन ,

   ये आलम प्यार का तुझको ,

      मैं देती हूँ तुझे दुआएँ ,

         कि मिले हर ख़ुशी तुझको | 

 

सहूँ हर दर्द को मैं ,

    रहे तू दर्दों से दूर ,

       मेरी जिंदगी मिट जाए अगर ,

          मिले नई जिंदगी तुझको | 

 

ये याद रखना साजन ,

   ये लक्ष्मी है सदा तुम्हारी ,

       मैंने दिल से है तुमको चाहा ,

          नहीं कोई और चाह है मुझको | 

 

तुम प्यार ना दो मुझे गर ,

   नफरत ही दे दो मुझको ,

       पर ख्वाब में भी प्रियतम ,

           ना कहना बेवफा तुम मुझको | 

 

जाऊँगी दूर इतनी कि ,

  आऊँगी नहीं वापस कभी ,

     बस इतनी इल्तजा है मेरी ,

         ना कहना बेवफा तुम मुझको | 

 

 कल मैं नहीं रहूँगी गर ,

   तुम घर नया बसाना ,

      और फिर ना याद करना ,

          बीता हुआ जमाना | 

 

जिस साथी को तुम पाओ ,

   तुम उसमें डूब जाना ,

      और इसके साथ ही तुम ,

          इस सफर को भूल जाना | 

 

इस सफर से क्या मिला तुम्हें ?

   सारे अरमां खो गए ,

       ये  सोच  लेना तुम प्रीतम ,

           कुछ साल को तुम सो गए | 

 

खुशियों से भरा हर पल ,

   तू जिंदगी में पाए ,

      मेरी भी उम्र बाकि ,

         तुझको ही मिल जाए | 

       

No comments:

Post a Comment