Monday, July 26, 2021

HARSHAAI GANGA ( GEET )

 

            हर्षाई  गंगा 

 

हिमगिरि के शिखरों से उतर -उतर ,

भारत में आई माँ गंगा ,

अपने चारों ओर फैलाई हरियाली ,

भारत में आई माँ गंगा | 

 

धरा भारत की तृप्त हुई ,

धरती माँ की मुस्कान बढ़ी ,

भारत माता ने दिया आशीष ,

भारत में मुस्काई माँ गंगा | 

 

भारत की पहचान बनी ,

जीवन की मुस्कान बनी ,

खेतों की वह जान बनी ,

भारत में लहराई  गंगा |

 

भारत ने शीश उसे नवाया ,

धरा ने दिल से उसे लगाया ,

उसने भी सोता भाग्य जगाया ,

भारत में हर्षाई माँ गंगा | 

 

 

 

No comments:

Post a Comment