Sunday, April 21, 2024

EHSAAS ( KSHANIKAA )

 

                              एहसास 


एहसास ना हो तो ,ना कोई ख्याल है ,ना कोई जज्बात है ,

एहसास ना हो तो ,ना  कोई रिश्ता बनता ,ना कोई दोस्त बनता || 


एहसास बहुत जरूरी है दोस्तों ,उसी से हम जीवित हैं ,

तभी तो हम ,हर भाव को महसूस करते हैं ,

हर ख़ुशी ,एहसास से जुड़ी है ,मुस्कानें भी खिली हैं || 


दूसरों  की परेशानियाँ ,हम तभी समझ पाते हैं ,

जब हमारे दिल में ,एहसास पनप जाता है ,

तभी हम दूसरों की ,परेशानियों को दूर करने की ,

कोशिश करते हैं और ,कुछ को तो दूर भी कर देते हैं || 


इसलिए एहसासों को जगाए रखो दोस्तों ,

वही तो हमारी जिंदगी है ,वही हमें बताते हैं ,

कि हम जीवित हैं ,और मुस्कानों को वही जगाते हैं || 


No comments:

Post a Comment