Sunday, April 28, 2024

MAANG JARAA HAT KE ( KSHANIKAA )

 

                    माँग जरा हट के 


खाना खाते वक्त शुक्र करो ,हम जिंदा हैं ,

खाना खाते वक्त शुक्र करो। हमें भूख लगती है ,

खाना खाते वक्त शुक्र करो ,हम स्वस्थ हैं || 


ईश्वर से उस समय ,अपने लिए कुछ मत माँगो ,

माँगो उसके लिए ,जिसके खेत का अन्न हम खा रहे हैं ,

उस खेत से जुड़ा हर व्यक्ति ,हर परिवार का कोई सदस्य ,

भूखा ना रहे ,किसी समस्या से  जूझे || 


उस खेत से जुड़ा ,हर सदस्य प्रसन्न रहे ,

स्वस्थ रहे ,मस्त रहे ,माँग कर देखो यह सब ,

तो बंधु ,ईश्वर तुम्हारा खुद ख्याल रखेंगे ,

तुम्हें प्रसन्न ,स्वस्थ और मस्त रखेंगे || 


No comments:

Post a Comment