Wednesday, January 26, 2022

DOST ( KSHANIKA )

               दोस्त

     फूलों के जैसे मुस्कुराओ तुम ,
      रंगों के जैसे चहचहाओ तुम ,
      बच्चों की हैं  किलकारियाँ मीठी ,
     बच्चों के जैसे खिलखिलाओ तुम ||


   खुश्बू बन के जग को महकाओ तुम ,
   अपने परिजनों का सदा प्यार पाओ तुम ,
    हम जब भी मिलें तुम से - ए - दोस्त ,
   प्यार से हमारे गले लग जाओ तुम  ||


    ईश्वर की छाया , खुशियों की माया ,
  जीवन का संगीत , मिल जाए सभी तुमको ,
  आशीर्वाद हो बड़ों का , स्नेह परिजनों का ,
   हाथ हो ईश्वर का , मिल जाए सभी तुमको  ||


   अपने देवघर में , पूजा , अर्चना करो तुम ,
  रंग जीवन में भर जाएँ , हमारी शुभकामनाएँ हैं तुमको  ||                
 

No comments:

Post a Comment