Saturday, January 15, 2022

MELE TYOHAARON KE ( SAMAJIK )

    

                मेले त्योहारों के  


एक दिन  --तेरह जनवरी ,

पंजाब में लोहड़ी मनाई जाए ,

बोन फायर के चारों तरफ ,भंगड़ा डालते हुए ,

नई फसल ईश्वर को अर्पण की जाए ,

खुशियाँ सभी मनाएँ ,नृत्य भी दिखाएँ |

 

चौदह जनवरी --मकर संक्रांति आई,

तिल ,गुड़ खाने की बारी आई ,

हर साल इसी दिन ये त्योहार आए ,

हर घर में खुशियाँ ले आए ,

उत्तर भारत में ,पश्चिम भारत में ,

ये त्योहार मनाया जाए | 

 

आसाम में इसी दिन ,पारंपरिक ढंग से ,

बिहू मनाया जाए ,

तीन दिन तक चले त्योहार ,

पूजा -पाठ और गीत ,नृत्य ,

फसलों का यह त्योहार खुशियाँ बरसाए | 

 

दक्षिण भारत में नाम दूसरा ,

पोंगल का त्योहार ,चले चार दिन ,

खुशियों का खजाना लाए ,

खुशियों का रंग बरसाए | 

 

आई छब्बीस जनवरी---ये है गणतंत्र -दिवस ,

पूरा देश मनाता इसको ,संविधान के इस दिवस को ,

अपना देश ,अपना संविधान ,अपना कानून |

 

त्योहारों का ये मेला ,पूरे देश को खुश कर जाए ,

सभी देशवासियों का  दिल खिल जाए |  

 

सभी को इन त्योहारों की शुभ -कामनाओं सहित  ,

                                 मिथलेश आज़ाद ,

 

 

 

No comments:

Post a Comment