Monday, October 26, 2020

EISI EK LADAKI ( JIVAN )

            ऐसी एक लड़की 


मुस्कान सी एक लड़की ,चेहरे वो सबके खिलाए ,

चमक चाँदनी सी ,मुस्कान बाँट जाए ,

ठहाकों की दुनिया में ,सबको वो ले जाए |


जिंदगी सी एक लड़की ,जिंदादिली सिखाए ,

साँसों में सबकी बस के ,जिंदगी दे जाए |


फूलों सी एक लड़की ,खुश्बु बिखेर जाए ,

सभी की जिंदगी को ,खुश्बुओं से महका जाए |


लहरों सी एक लड़की ,कल -कल की धुन सुनाए ,

सागर के जैसी शांत ना वो ,चंचल लहर सी गाए |


धूप सी एक लड़की ,छन से खिड़की से आए ,

पूरे घर को हरदम ,रोशन वो कर जाए |


यह सभी गुण ,उसी लड़की में समाए ,

वो लड़की मुस्काती हुई ,जीवन को खुश कर जाए |




No comments:

Post a Comment