Thursday, October 22, 2020

JAY MATA KI ( AADHYATMIK )

    जय माता की 


जय माँ ,जय माँ ,जय शेरावालिए ,

मेरे घर आओ ,जय शेरावालिए |


रोली का माथे तिलक लगाऊँ ,

फूलों का हार मैं तुमको पहनाऊँ ,

जय माँ ,जय माँ ------ |


पूजा की विधि मैं ना जानूँ ,

अनगढ़ की पूजा माँ स्वीकारो ,

जय माँ ,जय माँ ------ |


घी  के दीए की जोत जलाऊँ ,

आरती तेरी रज -रज गाऊँ ,

जय माँ ,जय माँ ------ |


हलवा ,चने का भोग लगाऊँ ,

पूरियाँ भी मैं संग खिलाऊँ ,

जय माँ ,जय माँ ------ |

No comments:

Post a Comment