Thursday, October 8, 2020

JEET KAISI ? ( JIVAN )

                      जीत  कैसी ?


खेल हुआ है दो टीमों में ,हार जीत किसकी होगी ?

एक टीम माँ -बापू की ,दूजी बच्चों की होगी |


माँ -बापू ना चाहें बिल्कुल ,बच्चे हारें उनसे ,

वो तो चाहें यही हमेशा ,बच्चे जीतें उनसे |


वही जीत तो माँ -बापू की ,बच्चों से वो हारें ,

आगे बढ़ जाएं बच्चे उनसे ,माँ -बापू उनसे पीछे |


ऐसा जग में कोई ना चाहे ,सब चाहें हैं जीत ,

सिर्फ माँ -बापू हैं ऐसे ,जो चाहें अपनी हार |


ऐसा खेल चलता है बंधु ,अपने ही परिवार में ,

खुश हो जाते माँ -बापू ,देखो अपनी हार में |

No comments:

Post a Comment