Sunday, December 14, 2025

INDRDHANUSHII SHABD ( PREM )

 

                     इंद्रधनुषी  शब्द 

 

लेखनी मेरी लिख दे तू  , 

सुंदर शब्द  ,

दुआ दे दे तू सभी को लिख  ,

मधुर शब्द  ,

जग में दोस्त बनेंगे मेरे  , लिखेगी जो  ,

मीठे शब्द   || 

 

मेरे दिल से निकलेंगे जो  ,

फूलों जैसे शब्द  ,

मेरे दिल से निकलने वाले  ,

महकते शब्द  ,

ये जग भी महकेगा , जब  फैलेंगे  ,

महकते शब्द   || 

 

प्यार भरे नगमे गूँजेंगे , जब तू लिखेगी  ,

प्यारे शब्द   ,

मौसम भी जग का होगा प्यारा , जब तू लिखेगी  ,

प्यारे शब्द    || 

 फैला दे सारे  जग में  , लिख ले तू  ये  ,

इंद्रधनुषी  शब्द   || 

 

No comments:

Post a Comment