Friday, September 25, 2020

SABSE PYAR KARATE HAIN HAM ( PREM KATHA )

              सबसे करते हैं प्यार हम 

 

प्यार जिंदगी ,प्यार हर ख़ुशी ,प्यार ही तो साँस है ,

प्यार में बसा हर रिश्ता ,प्यार ही तो हर आस है | 

 

प्यार ही परिवार,प्यार ही मुस्कान ,प्यार वार ,त्योहार है ,

प्यार पे टिकी जिंदगी है ,ये जीवन का आधार है | 

 

 डूबकर हरेक जीव ,बिताता अपनी जिंदगी ,

प्यार से ही तो हम ,करते अपनी बंदगी | 

 

प्यार धूप है ,प्यार चाँदनी ,प्यार ही तो साया है ,

जीवन की तपती धूप में ,प्यार ही तो छाया है | 

 

वही प्यार हम सबसे करते ,दुनिया में मानव मात्र से ,

हम तो चाहें ,सुखमय सबको ,करदें प्यार के पात्र से |

No comments:

Post a Comment