Friday, September 18, 2020

MUKHAUTE ( SAAMAJIK )

 

         मुखौटे 


ओढ़ मुखौटे दुनिया भागे ,

एक - दूजे के पीछे ,

आगे वाले को खींचें  पीछे ,

ऊपर वाले को नीचे |


रंग बदलती जाए दुनिया ,

रंग बिखराए लाखों ,

इंद्रधनुष में रंग सात हैं ,

दुनिया  में हैं लाखों |


बोल अनोखे हैं दुनिया के ,

सामने - पीछे अलग -अलग ,

सामने बोलें मीठे -मीठे ,

पीछे से हैं कड़वे  - कड़वे  |


दुनिया के ये रंग हैं कैसे ?

कैसे हैं ये मुखौटे ?

एक के ऊपर एक चढ़ा है ,

गिन ना पाऊँ मुखौटे |

 

No comments:

Post a Comment