Monday, September 28, 2020

PYAARE SAPNE ( KSHANIKA )

       प्यारे  सपने 


नींद में आते हैं रोज़ सपने ,

वो सपने जो हैं मेरे अपने ,

मीठे सपने ,कुछ खट्टे सपने ,

प्यारे सपने ,दुलारे सपने | 


सुबह हुई ,नींद खुली ,तो गुमे सपने ,

कुछ याद रहते ,कुछ भूले सपने ,

ढूँढे कोई कैसे उन्हें ?

जो गुमे सपने |


कुछ सपने जागते हुए ,

खुली आँखों से देखे सपने ,

कुछ पूरे हुए ,कुछ बचे सपने ,

कैसे करें हम वो पूरे सपने ?

 

चलो छोड़ो सभी तो थे अपने ,

नन्हें - मुन्ने ,प्यारे -प्यारे सपने |

 

No comments:

Post a Comment