Thursday, July 9, 2020

EK DULHAN KEE MAUT ( SHORT STORY )

एक दुल्हन की मौत

एक लड़की मुस्कुराती सी ,हँसती सी ,
जिंदगी को खुशियों से जीती सी ,
कदम रखे तो लगे ,उड़ती सी ,
हवा के हिंडोले में ,झूलती सी  |

बड़ी हो रही है ,उम्र बढ़ रही है ,
माता -पिता की सोचों में आया ,
लड़की दुल्हन बने,प्यारी सी लड़की ,
शिक्षिता , बेरोज़गार ,जल्दी ही शगुन आया |

सभी खुश ,लड़की ,सारा परिवार ,
दोस्त ,सखि ,नाते रिश्तेदार ,
तभी फ़ैली महामारी ,कोरोना बीमारी ,
तय किया गया ,हो जाए शादी  |

बनी वो दुल्हन ,रची मेंहदी ,
चढ़ा चूड़ा ,श्रृंगार हुआ ,
सभी को दूल्हा ,दुल्हन का ,
वीडियो पर ही दर्शन हुआ |

दुल्हन विदा होकर आई ससुराल ,
मुँह दिखाई हुई ,मगर वीडियो पर ,
दूसरे ही दिन ,उतरा चूड़ा ,
संभाला गया ,रसोई घर का चूल्हा  |

हुई एक दुल्हन की मौत ,
हुआ एक गृहणी का जन्म ,
बस एक बात अच्छी है दोस्तों ,
गृहणी समझदार है ,मुस्कान बरक़रार है |

No comments:

Post a Comment