Thursday, July 16, 2020

EK RAHASYAMAYEE BANDAR ( SAAMAJIK )

 
              एक रहस्यमयी बंदर

रहस्यमयी इस दुनिया में ,रहस्य बंद हैं परतों में ,
अंबर की ऊँचाई में ,सागर की गहराई में |

जीव - जंतु मानव जाति ,सभी रहस्य में डूबे हैं ,
कैसे हम खोलें परतों को ,सभी सोच में डूबे हैं ?

मानव के पूर्वज बंदर थे ,ये बात सभी ने पढ़ ली है ,
बन्दर से उपजा मानव है ,तो बाकि क्यों ये बंदर हैं ?

कुछ क्यों मानव बन पाए , क्या इसमें भी छिपा रहस्य है ,
बाकि क्यों बंदर रह गए ,क्या उन्होंने मना किया है ?

क्या वो बंदर रहना चाहते ,मानव नहीं बनना चाहते ,
ये भी तो उनका रहस्य है ,वो बंदर ही क्यों रह गए ?

प्रकृति के रहस्य ,प्रकृति जाने ,
हम क्या समझें ,हम क्या जानें ,
क्या बंदर का ,क्या मानव का ?
रहस्य छिपा है ,गर्भ के अंदर ,
क्यों बंदर हैं , अब भी बंदर ?

No comments:

Post a Comment